जया बच्चन के वायरल वीडियो पर कंगना रनोट का तंज
चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के मार्च में शामिल हुई थीं जया
सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन
दिल्ली में मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने विरोध मार्च निकाला। इसमें सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन भी शामिल हुईं। इसी दौरान एक न्यूज चैनल से बातचीत से इनकार करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में जया बच्चन माइक को पीछे करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर नाराजगी के भाव दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट ने जया बच्चन पर तंज कसा।
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जब कोई अपनी बात रखने के लिए धरने पर बैठता है, लेकिन पूछे जाने पर कि वह कहना क्या चाहता है तो जवाब हो- ‘नहीं बताऊंगी।’
यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने जया बच्चन पर टिप्पणी की है। पिछले साल नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को पीछे करने का वीडियो भी सामने आया था। तब कंगना ने जया बच्चन के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए इसे शर्मनाक बताया था।
यह भी पढ़ें