Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

not-on-caste-or-line...

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बच्चों से लगवाए नारे

आचार संहिता को लेकर उठे सवाल

News Image

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

दतिया उपचुनाव के प्रचार के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में वह छोटे बच्चों से अपनी पार्टी के समर्थन में चुनावी नारे ‘जात पे न पात पे, मुहर लगेगी हाथ पे..’ लगवाते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद चुनाव प्रचार में बच्चों की भागीदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में बच्चों के नारे लगाने के बाद जीतू पटवारी कहते हैं कि जब बच्चों ने ठान लिया है तो जीत तय है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्वयं जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इसके बाद चुनाव आचार संहिता के तहत प्रचार में बच्चों के इस्तेमाल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×