Thursday, 17 September 2026

Home / Crime /

new-twist-in-retired...

रिटायर्ड फौजी की आत्महत्या मामले में नया मोड़, 8 पेज का सुसाइड नोट मिला

अनूपगढ़ का चर्चित मामला, सूसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना के आरोप, गंभीर आराेप

News Image

रिटायर्ड फौजी अमर सिंह

अनूपगढ़ में 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी अमर सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस को आठ पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को हुई इस घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कर रविवार को परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि मृतक ने अपने नोट में तीन लोगों पर लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नोट में यह भी दावा किया गया है कि एक व्यक्ति उनसे भारतीय सेना और सैन्य गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मांगता था। मृतक ने उस व्यक्ति को पाकिस्तानी जासूस बताया है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

खबरों की अविरल धारा

सुसाइड नोट में अमर सिंह ने स्वयं को देशभक्त बताते हुए लिखा कि वह भारतीय सेना से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में किए गए सभी दावों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें
×