action-taken-against...
औषधि नियंत्रण विभाग की जांच में दवा नियमों के उल्लंघन
मेडिकल स्टोर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
अजमेर जिले में औषधि नियंत्रण विभाग ने नियमों के उल्लंघन के मामले में चार मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की है। दरगाह बाजार स्थित ख्वाजा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया, जबकि तीन अन्य मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस अलग-अलग अवधि के लिए निलंबित किए गए।
जांच में ख्वाजा मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर शेड्यूल एच-1 दवाओं का रिकॉर्ड नहीं मिला। साथ ही, फेनिरामिन मैलिएट इंजेक्शन बिना बिल और डॉक्टर के पर्चे के बेचने तथा फर्जी बिल प्रस्तुत करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था।
वहीं, किशनगढ़ के एडीएस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 17 से 19 अगस्त तक निलंबित किया गया। इसके अलावा देशवाली मेडिकल स्टोर (खानपुरा) और राजश्री मेडिकल स्टोर (किशनगढ़) में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, शेड्यूल एच-1 रजिस्टर में गड़बड़ी और अन्य नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दोनों के लाइसेंस 7 से 13 सितंबर तक निलंबित कर दिए गए।
यह भी पढ़ें