Wednesday, 16 September 2026

Home / Crime /

neet-aspirant-gang-r...

बॉयफ्रेंड के सामने NEET छात्रा से गैंगरेप

चित्रकूट की देवांगना घाटी में वारदात, CCTV में कैद हुए आरोपी

News Image

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर NEET छात्रा से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस के अनुसार लड़की 20 साल की हैं। वो अपने नाबालिग बॉयफ्रेंड के साथ पहाड़ी पर बैठी थी, तभी आरोपी पहुंचे। उन्होंने खुद को वनकर्मी बताया। दोनों को धमकाया। बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटा। उसके बाद वे तीनों लड़की को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए उसका गैंगरैप किया। इसके बाद तीनों भाग गए। 

बॉयफ्रेंड ने खुद के हाथ-पैर खोले और लड़की के पास पहुंचा। वह बदहवास थी। बॉयफ्रेंड ने ही फोन करके पुलिस को जानकारी दी। ये पूरी घटना बुधवार दोपहर 3 बजे देवांगना घाटी जंगल की है। लड़की मध्य प्रदेश के सतना की रहने वाली है। वह राजस्थान के कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। उसका बॉयफ्रेंड चित्रकूट का ही रहने वाला है। 12वीं में पढ़ता है। छात्रा दोपहर में चित्रकूट घूमने आई थी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एक CCTV में तीनों आरोपी बाइक से जाते दिख रहे हैं। शक के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×