Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

fraudsters-posing-as...

पुलिस वाले बनकर आए ठग, उतरवा ले गए महिला के कंगन

जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में हुई वारदात, 53 वर्षीय महिला के साथ हुई वादरदात

News Image

सीसीटीवी फुटेज से तलाश रही पुलिस

जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर ठगी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला को इलाके में बढ़ती वारदातों का डर दिखाया और सुरक्षा के नाम पर उसके सोने के जेवर बदलकर फरार हो गए। महिला नीरज कुलश्रेष्ठ (53) बुधवार सुबह डॉक्टर को दिखाकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। घर के पास दोनों युवकों ने उन्हें रोककर पुलिस पहचान पत्र दिखाया और चेन व कंगन पर्स में रखने की सलाह दी। इसी दौरान उन्होंने जेवरों की पुड़िया बनाने का बहाना कर असली सोने के आभूषण निकाल लिए और उनकी जगह नकली चेन व आर्टिफिशियल कंगन रख दिए।

घर पहुंचने पर महिला को ठगी का पता चला, जिसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी रामधन मीणा ने बताया कि वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। शुरुआती जांच में आरोपियों की पहचान ईरानी गैंग के सदस्य के रुप में हुई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×