naxalite-vinod-rikiy...
बिहार STF एवं औरंगाबाद जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस गिरफ्त में कुख्यात नक्सली
पटना। बिहार में कुख्यात वांछित नक्सली विनोद रिकियासन को गिरफ्तार कर लिया गया।
बिहार STF एवं औरंगाबाद जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के मदनपुर थानांतर्गत ग्राम-छालीदोहर मुंशीबिगहा से वांछित नक्सली विनोद रिकियासन पकड़ा गया । इस नक्सली के विरुद्ध जिले के मदनपुर थाना में नक्सल से सम्बंधित कांड दर्ज है।