Friday, 17 April 2026

Home / Bharat /

next-generation-gst-...

नवरात्र पर ही देश की जनता के लिए खुशियों की 'दिवाली'

जीएसटी की नई दरें लागू होने से देश में 99 प्रतिशत वस्तुएं और सेवाएं सस्ती

News Image

प्रधानमंत्री ने देश के नाम संबोधन में कहा, देश में बनी वस्तुएं ही खरीदें

नई दिल्ली। नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफाॅर्म्स के साथ शारदीय नवरात्र देश के जनता के लिए दिवाली जैसी खुशियां लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जीएसटी की दरों में कमी और देश में मुख्य रूप से जीएसटी की सिर्फ दो ही टैक्स दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया था। यह दरें आज 22 सितम्बर 2025 से देश में लागू हो गई हैं। नवरात्र स्थापना की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया। अपने संबोधन में देशवासियों को नवरात्र स्थापना की शुभकामनाएं देते हुए जरूरी सामान सस्ते होने को अच्छा संकेत बताया। साथ ही देश में बना सामान खरीदने की अपील की। बता दें कि GST की नई दरें लागू होने से खाने-पीने की चीजें, दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत 400 से अधिक आईटम सस्ते हो गए। इनमें घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, ड्राय फ्रूट्स, कॉफी, आइसक्रीम, दवाएं, सीमेंट, टीवी, AC, वॉशिंग मशीन, छोटी गाड़ियां, ब्यूटी और फिटनेस सर्विस, साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट सस्ते हो गए।


पीएम मोदी ने कहा, ‘हम वो सामान खरीदें जो मेड इन इंडिया हो। जिसमें हमारे नौजवानों की मेहनत लगी हो, उनका पसीना लगा हो। हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं। हर दुकानदार कहे कि मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं। तभी भारत विकसित होगा। सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प को अपनाएं।’

खबरों की अविरल धारा


पीएम मोदी ने कहा कि नेक्सट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद अब मुख्य रूप से जीएसटी के सिर्फ दो ही स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रहेंगे। इससे रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें और सस्ती होंगी। अनेकों सामान, अनेकों सेवाएं या तो टैक्स फ्री हो जाएंगी या बेहद सस्ती हो जाएंगी। जिन सामनों पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता था उनमें से से 99 प्रतिशत चीजों 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आ गई हैं।

यह भी पढ़ें

ट्रैक्टर सस्ते हो जाएंगे, 35 एचपी 41,000 और 45 एसपी अब 45,000 रुपये सस्ता मिलेगा

×