मासूम से रेप का एक साल से फरार दरिंदा बस्सी थाने में गिरफ्तार
खाकी का एक्शन , बस्सी पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा 5 हजारी इनामी दरिंदा, यूपी से जयपुर खींच लाई पुलिस
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
लड़की की अस्मत लूटकर खुद को कानून से ऊपर समझने वाले वहशी दरिंदों के लिए पुलिस काल बन गई। मासूम बच्ची के साथ घिनौनी करतूत कर फरार हुआ बदमाश एक साल से बिल में छिपा था। उस पर 5,000 रुपए के इनाम भी घोषित हुआ।कुख्यात मुल्जिम शाहबाज खान का सारा घमंड बस्सी पुलिस के जांबाज थानाधिकारी लिखमाराम के चक्रव्यूह के आगे चकनाचूर हो गया।
कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले थानाधिकारी लिखमाराम ने वहशी शाहबाज को ऐसी पटखनी दी है कि कानून से भागने का उसका हर पैंतरा धरा का धरा रह गया।
नाबालिग से हैवानियत की वारदात की फाइल टेबल पर आने के बाद से ही बस्सी थानाधिकारी लिखमाराम के सीने में इंसाफ की आग धधक रही थी। आरोपी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर अपनी पहचान छुपाकर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठा था। लेकिन लिखमाराम के रडार से बचना नामुमकिन साबित हुआ। थानाधिकारी लिखमाराम ने अपने सबसे भरोसेमंद और मुस्तैद जवानों कांस्टेबल मनोहर लाल और कांस्टेबल जसवंत के साथ मिलकर ऐसी व्यूहरचना रची कि मुल्जिम के बचने के सारे रास्ते बंद हो गए। कॉल डिटेल, टॉवर लोकेशन और बीटीएस विश्लेषण के जरिए रात-दिन एक कर पुलिस टीम सहारनपुर (यूपी) जा पहुंची और दरिंदे को उसके ठिकाने से सीधे कॉलर पकड़कर घसीट लाई।
साल भर से काट रहा था फरारी
हैवानियत की यह दिल दहला देने वाली वारदात 10 नवंबर 2025 को हुई थी जब अलीनगर (उत्तराखंड) का रहने वाला शाहबाज खान एक मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। आरोपी ने नाबालिग की आबरू तार-तार की और वारदात को अंजाम देकर भूमिगत हो गया। बस्सी थाने में पॉक्सो एक्ट और अपहरण की संगीन धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद जयपुर पूर्व पुलिस ने इसे 'टॉप-10' वांछितों की सूची में डालकर 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। मुल्जिम समझ रहा था कि वह बच निकलेगा लेकिन बस्सी पुलिस के फंदे से वह एक कदम भी आगे नहीं निकल सका।
सीधा संदेश पाताल में भी घुसे तो खींच लाएंगे
डीसीपी (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा (IPS) के सुपरविजन और एसीपी बस्सी हरजीलाल यादव के कड़े निर्देशन में हुई इस धमाकेदार कार्रवाई ने अपराधियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। थानाधिकारी लिखमाराम की इस बेखौफ और आक्रामक कार्यशैली ने बस्सी में साफ पैगाम दे दिया है कि "बहनों-बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले दरिंदे यह कान खोलकर सुन लें कानून के हाथ गिरेबान तक पहुंचेंगे भी और इंसाफ का ऐसा डंडा चलेगा कि सात पीढ़ियां याद रखेंगी।" खाकी का यह रौद्र रूप देखकर अब इलाके के बदमाशों में खलबली मची हुई है।
यह भी पढ़ें