Monday, 3 August 2026

Home / Bharat /

nathdwaradevgarh-rai...

नाथद्वारा-देवगढ़ रेल लाइन जल्द होगी शुरू, बढ़ेगा पर्यटन

CRS निरीक्षण पूरा, औपचारिक मंजूरियों के बाद शुरू होगा ट्रेन संचालन

News Image

नाथद्वारा-देवगढ़ रेल लाइन जल्द होगी शुरू

राजस्थान में नाथद्वारा और देवगढ़ के बीच नई ब्रॉड-गेज रेल लाइन पर जल्द ट्रेन संचालन शुरू होने की संभावना है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा हाल ही में इस रेल खंड का निरीक्षण किया गया, जिसमें सुरक्षा मानकों का आकलन किया गया।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह रेल खंड फिलहाल सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अधीन है। आवश्यक निरीक्षण, मंजूरियां और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी।

खबरों की अविरल धारा

इस रेल लाइन के शुरू होने से राजस्थान, गुजरात और उत्तर भारत के रेलवे नेटवर्क के साथ बेहतर ब्रॉड-गेज संपर्क स्थापित होगा। साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों और अरावली से जुड़े इलाकों के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। नाथद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें
×