Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

monsoon-stalls-in-ra...

राजस्थान में अटका मानसून, 21 जुलाई से फिर बरसेंगे बादल

हल्की बारिश के आसार

News Image

राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी

राजस्थान में मानसून फिलहाल धीमी चाल चल रहा है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन फिलहाल कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। इस दिन 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में कोटा, डूंगरपुर और अलवर में अच्छी बारिश दर्ज हुई, जबकि श्रीगंगानगर समेत चार जिलों में तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम केंद्र का अनुमान है कि 22 से 26 जुलाई के बीच राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों, खासकर बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

खबरों की अविरल धारा

×