मुख्य सामग्री पर जाएं

Monday, 2 November 2026

Home / भारत /

वंदे मातरम् के साथ खत्म हुआ संसद का मानस...

वंदे मातरम् के साथ खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र

लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा में पहली बार राष्ट्रगीत वंदे मातरम बजा

लोकसभा में पहली बार राष्ट्रगीत वंदे मातरम बजा

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को समाप्त हो गया। लोकसभा की आखिरी बैठक पहली बार ‘वंदे मातरम्’ से शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत सदन के सदस्य मौजूद रहे। राष्ट्रगीत के छह अंतरे बजाए जाने के बाद लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा की कार्यवाही भी राष्ट्रगीत के साथ समाप्त हुई।

लोकसभा की कार्यवाही के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों के लिए पारंपरिक चाय पार्टी आयोजित की। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इसका बहिष्कार किया। हालांकि, डीएमके सांसद कनिमोझी इसमें शामिल हुईं। वहीं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन की ओर से आयोजित चाय पार्टी में विपक्षी नेता शामिल हुए। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। गौरतलब है कि ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान के समान कानूनी दर्जा देने वाला संशोधन कानून अगस्त में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद लागू हुआ।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें