Wednesday, 16 September 2026

Home / Bharat /

tiranga-vehicle-rall...

फुलेरा में निकली तिरंगा वाहन रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

हजारों लोगों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ लिया हिस्सा

News Image

'हर घर तिरंगा' अभियान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को फुलेरा में तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। पांच बत्ती चौराहा से शुरू हुई रैली ज्योतिबा फुले सर्किल तक पहुंची। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। तिरंगे से सजे वाहनों का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूंजते रहे। कई जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।

पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

खबरों की अविरल धारा

रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल, जिला प्रवक्ता रतन राजोरा, कार्यक्रम संयोजक श्याम सैनी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें
×