monsoon-pace-slows-d...
सामान्य से 64% कम बारिश दर्ज, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी
मानसून की रफ्तार धीमी, 16 राज्यों में बारिश का इंतजार
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति फिलहाल धीमी पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 4 जून से 15 जून के बीच सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में जहां औसतन 53.7 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, वहीं केवल 19.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून की रफ्तार कम होने से राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली सहित 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऊपरी वायुमंडल की हवाओं के असामान्य पैटर्न के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
राजस्थान में धूल भरे बवंडर
इधर, राजस्थान के चूरू, झुंझुनूं और सीकर में धूल भरे बवंडर देखने को मिले, जबकि दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि समुद्र में पर्याप्त नमी मौजूद है, लेकिन अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनने से मानसूनी बादलों का विस्तार प्रभावित हुआ है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इस बीच राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है।
यह भी पढ़ें