cjp-founder-abhijit-...
NEET पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर शहीद स्मारक पर जुटे थे युवा
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारे थप्पड़
जयपुर में सोमवार को आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद समर्थकों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।जानकारी के अनुसार शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में युवा NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया।
प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने 'पेपर लीक बंद करो' और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाए। कई प्रदर्शनकारी तिरंगा और विभिन्न मांगों से जुड़े पोस्टर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों के मोबाइल फोन चोरी होने की भी शिकायत सामने आई, जिसके बाद मंच से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी नारेबाजी की। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।