miracle-doctors-reat...
परिजन कटे हाथ को बर्फ में रखकर तुरंत अस्पताल पहुंचे
डॉक्टरों ने महिला के कटे हाथ को दोबारा जोड़ा
अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। मसूदा निवासी एक ग्रामीण महिला का दायां हाथ चारा काटने की मशीन में आने से कलाई के नीचे से पूरी तरह कटकर अलग हो गया था। हादसे के बाद परिजन कटे हुए हाथ को बर्फ में रखकर तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। यही जागरूकता सर्जरी की सफलता में बेहद अहम साबित हुई।
JLN मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया के मुताबिक, इमरजेंसी में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. नेपो विद्यार्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी टीम को तुरंत सक्रिय किया। टीम ने कटे हाथ को जोड़ने की सर्जरी की। पहली प्रक्रिया सफल रही और हाथ को पेट के मांस के साथ जोड़कर ग्राफ्टिंग की गई, ताकि उसमें रक्त प्रवाह और पोषण बना रहे।
डॉ. विद्यार्थी ने बताया कि ऐसे मामलों में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। हादसे के करीब 10 घंटे के भीतर कटे अंग को उचित तरीके से अस्पताल पहुंचाने पर सर्जरी की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। बर्फ में रखने से हाथ की नसों को सुरक्षित रखने में मदद मिली। वहीं, परिजनों ने अधिक रक्तस्राव रोकने के लिए हाथ को ऊपर से कसकर बांध दिया था। फिलहाल महिला स्वस्थ बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें