मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

जयपुर ने नाबालिग को पीट-पीट कर मार डाला,...

जयपुर ने नाबालिग को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस पर आरोप

मुहाना थाने में मारपीट के आरोप वाले मामले में घायल नाबालिग की इलाज के दौरान SMS अस्पताल में मौत

पिता से भी हुई थी मारपीट, नाबालिग बेटे की मौत

पिता से भी हुई थी मारपीट, नाबालिग बेटे की मौत

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस पर जिस लड़के से मारपीट के आरोप लगे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले माह21 सितंबर को 16 वर्षीय नाबालिग ऋतुराज से थाने में मारपीट के गंभीर आरोप लगे थे। परिजनों के अनुसार नाबालिग कोमा की हालत में एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर था, सोमवार सुबह 3:30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि थाने में मारपीट नहीं हुई, उसको कुछ लोगों ने होटल में पीटा था, इसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।

मृतक के पिता प्रकाश 17 सितंबर को दुबई से सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचा था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और सोने की तस्करी का आरोप लगाते हुए मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि उसके पास से करीब 3 लाख रुपए के सामान को तोड़ने-फोड़ने तथा छोड़ने के बदले 2 लाख रुपए लेने की भी मांग की गई।

होटल में पीटा मुहाना थाने में हुई मारपीट

परिजनों के मुताबिक 20 सितंबर को ऋतुराज को मानसरोवर के एक होटल से थाने लाया गया। आरोप है कि उसके पिता को बंधक बनाया गया था, छोड़ने के बदले बेटे से रुपए मंगवाये। 2 लाख रुपए लेने के बाद भी प्रकाश ओर उसके साथी ओर बेटे को पीटा गया। इसके बाद ऋतुराज की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर है।

खबरों की अविरल धारा

22 लाख के सोने की डील का मामला

परिजनों ने आरोप लगाया कि होटल में बाप बेटे के साथ मारपीट हुई थी और CCTV फुटेज में घटना कैद है। मामला विदेश से सस्ता सोना लाने के लिए 22 लाख रुपए के लेनदेन से जुटे। पुलिस होटल में प्रकाश और उसके बेटे ऋतुराज से मारपीट की बात कह रही है। 22 सितंबर ऋतुराज की मां हेमा ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है, अब उसकी मां का आरोप है कि पुलिस वालों ने थाने में मारा पीटा और दूसरे लोगों के खिलाफ दबाव बनाकर FIR दर्ज करवा दी। पुलिस वालों ने 10 लाख रुपए भी ऑफर किए।

मामले में पुलिस के आरोपों और परिजनों के आरोपों के बीच लड़के की मौत से मामला और गंभीर हो गया। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच की जानी चाहिए

यह भी पढ़ें