मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / क्राइम /

जेवर हड़पने का आरोप, धमकियों से परेशान य...

जेवर हड़पने का आरोप, धमकियों से परेशान युवक ने उदयपुर में खाया जहर; मौत

13 दिन से लापता पति की कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की

धमकियों से परेशान युवक ने खाया जहर

धमकियों से परेशान युवक ने खाया जहर

मां के जेवर हड़पने और धमकियां मिलने से परेशान चित्तौड़गढ़ निवासी युवक ने उदयपुर में जहर खाकर जान दे दी। पत्नी का आरोप है कि पति के लापता होने की शिकायत देने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने दो मामा पर जेवर हड़पने और परेशान करने के आरोप लगाए थे। शास्त्री नगर निवासी अनिता उर्फ अन्नू लाखोटिया ने 28 सितंबर को एसपी कार्यालय में परिवाद दिया था। इसमें बताया कि उनकी सास आशादेवी के परिजनों ने भीलवाड़ा में एक प्लॉट और 8 तोला सोने के जेवर दिए थे। सास के भाइयों जगदीश और रमेश राठी ने इन्हें अमानत के तौर पर अपने पास रखा था और जरूरत पड़ने पर लौटाने की बात कही थी।

अन्नू के मुताबिक, करीब 3-4 महीने पहले जेवर वापस मांगने पर दोनों ने उनके पति नीलेश को हत्या की धमकी दी। इसके बाद 17 सितंबर से नीलेश घर से लापता थे। पत्नी ने तीन दिन तक कोतवाली थाने में शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

खबरों की अविरल धारा

30 सितंबर को नीलेश सुखेर थाने पहुंचे और पुलिसकर्मी को बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। पुलिस ने उन्हें एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां शाम करीब 6 बजे उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर चित्तौड़गढ़ रवाना हुए। मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें