major-accident-at-as...
असम में वायुसेना के विमान में आग लगने से सनसनी, जांच शुरू
जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा
Jorhat Airbase: देश में आज बड़ा विमान हादसा हुआ है। भारतीय वायुसेना (IAF) का एयरक्राफ्ट लैंडिंग करते ही क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। हादसा असम में जोरहाट एयरबेस पर हुआ। AN-32 एयरक्राफ्ट ने जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग कर रहा था कि क्रैश होकर गिर गया और धमाके के साथ आग का गोला बन गया। एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे के कारणों और एयरक्राफ्ट में सवार पायलट और क्रू मेंबर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने हादसे की पुष्टि कर दी है और जानकारी दी है कि एयरक्राफ्ट रेगुलर फ्लाइट पर था। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में ही पता चलेगा कि विमान टेक्निकल फॉल्ट के कारण क्रैश हुआ या मौसम हादसे की वजह बना।