lakshman-from-ramaya...
ऑर्गेनिक खेती के प्रति सुनील के लगाव ने जीता फैंस का दिल
ऑर्गेनिक खेती में दिखा रहे कमाल
दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले सुनील लहरी इन दिनों अपने एक अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। 65 वर्षीय अभिनेता ने हाल ही में अपने फार्महाउस का वीडियो शेयर किया, जिसमें वे खेतों में उगाई गई ऑर्गेनिक फल और सब्जियों की झलक दिखाते नजर आए।
वीडियो में सुनील लहरी ने बताया कि उनके खेत में पालक, मेथी, टमाटर, हरी मिर्च, फूल गोभी, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के साथ तरबूज, केला, पपीता और काजू भी उगाए जा रहे हैं। हरियाली से भरे उनके फार्महाउस को देखकर फैंस भी हैरान रह गए। कभी टीवी स्क्रीन पर मर्यादा और वीरता का प्रतीक बने लक्ष्मण अब प्रकृति के करीब सादा जीवन जीते नजर आ रहे हैं। खेती के प्रति उनका यह लगाव सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।