Wednesday, 16 September 2026

Home / Crime /

leopard-terror-in-ud...

उदयपुर में लेपर्ड का आतंक, महिला समेत 4 ग्रामीणों पर हमला

उमरड़ा खेड़ा गांव में लगातार दूसरे दिन हमला

News Image

उदयपुर में लेपर्ड का हमला, 4 लोग घायल

उमरड़ा खेड़ा गांव में बुधवार सुबह लेपर्ड ने महिला समेत चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया। आबादी के पास घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने बाहर निकले ग्रामीणों पर अचानक हमला किया। घायलों में जग्गा (60), हितेश (20), कालू (40) और लोगरी बाई (45) शामिल हैं। सभी को महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, लेपर्ड ने जग्गा, हितेश और कालू पर करीब चार मिनट तक पंजों से हमला किया। एक ग्रामीण के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। लोगों के शोर मचाने पर लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण घायलों को पलंग पर लिटाकर सड़क तक लाया गया।

खबरों की अविरल धारा

इससे पहले मंगलवार शाम भी लेपर्ड ने लोगर लाल मीणा (45) पर हमला किया था। लगातार घटनाओं के बाद वन और राजस्व विभाग ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने को कहा है। करीब 10 घरों में रहने वाले 15 लोगों को स्कूल या सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके बाद वन विभाग लेपर्ड का रेस्क्यू करेगा।

यह भी पढ़ें
×