मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / भारत /

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी...

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट

लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

बारूदी सुरंगों को नष्ट करते हुए सेना विशेषज्ञ

बारूदी सुरंगों को नष्ट करते हुए सेना विशेषज्ञ

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकियों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर बाद कृष्णा घाटी सेक्टर के नंगी टकरी इलाके में हुई।

चारों आतंकियों की पहचान मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद वकास और मोहम्मद असीम के रूप में हुई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है।

खबरों की अविरल धारा

एक अन्य घटना में सेना को पुंछ के मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सीमा पर लगी बाड़ के पास दो पुरानी बारूदी सुरंगें मिलीं। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह 8:25 बजे रास्ता बनाने के दौरान इनका पता चला। सेना के विशेषज्ञों ने नियंत्रित विस्फोट कर दोनों को नष्ट कर दिया। पिछले एक सप्ताह में इसी इलाके में करीब एक दर्जन बारूदी सुरंगें निष्क्रिय की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें