fssai-cracks-down-on...
शिकायत वाले बैच को हटाने के निर्देश, कंपनी ने आरोपों को बताया गलत
मैगी में कीड़े की शिकायत पर FSSAI का एक्शन
मैगी में कथित तौर पर कीड़े मिलने की सोशल मीडिया शिकायत के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नेस्ले इंडिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। और तत्काल एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
FSSAI ने नेस्ले से कच्चे माल के स्रोत, गुणवत्ता जांच के रिकॉर्ड, प्रभावित स्टॉक को बाजार से हटाने के लिए उठाए गए कदम और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की योजना पर जवाब मांगा है।
हालांकि, नेस्ले इंडिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि शिकायत एक अनवेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से आई थी और जांच में किसी भी तरह के कीड़े या संक्रमण के प्रमाण नहीं मिले हैं। कंपनी का दावा है कि FSSAI मान्यता प्राप्त लैब की रिपोर्ट भी उसके पक्ष में है।
इसी मामले में FSSAI ने KFC, फ्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सीक्रेट से भी अलग-अलग शिकायतों पर स्पष्टीकरण मांगा है।
कब शुरू हुई मैगी?