Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

ketan-murder-case-si...

बहन के शक ने खोल दिया भाई की हत्या का राज

केतन मर्डर केस: प्रेमी के संग 2004 मोबाइल कॉल्स और 238 घंटे की बातचीत से बेनकाब हुई साजिश

News Image

केतन अग्रवाल और सिया गोयल

हाईप्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस को पुलिस ने शुरुआत में हादसा माना था, लेकिन उसकी बहन के मन में उठे कुछ सवालों ने पूरे मामले का रुख बदल दिया। अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद जब मंगेतर सिया गोयल सांत्वना देने पहुंची, तो बहन ने उससे लोहागढ़ किले की घटना के बारे में विस्तार से पूछा। जवाबों में बार-बार विरोधाभास और टालमटोल ने उसके शक को और गहरा कर दिया। परिवार ने मामला दोबारा पुलिस के सामने रखा। जांच आगे बढ़ी तो एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होने लगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के बीच सात महीनों में 2004 फोन कॉल और करीब 238 घंटे की बातचीत हुई थी।

सीसीटीवी फुटेज में चेतन किले के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आया। जांच में यह भी सामने आया कि 18 जून को केतन की मौत के समय वह घटनास्थल के करीब मौजूद था। पुलिस का आरोप है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन को खाई में धक्का दिया और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 23 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब जांच एजेंसियां इस कथित साजिश की पूरी परतें खोलने में जुटी हैं।

खबरों की अविरल धारा

×