Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

Conspired-with-boyfr...

बॉयफ्रेंड संग रची साजिश, 400 फीट गहरी खाई में मंगेतर को धकेला

पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के बहाने ले गई थी साथ,

News Image

मृतक केतन विशाल अग्रवाल

पुणे में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी केस की याद ताजा कर दी है। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की हत्या उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने मिलकर की।

400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

18 जून को सिया, केतन को ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ किले पर ले गई थी। आरोप है कि वहां दोनों ने केतन को करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया और मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। बाद में खाई से केतन का शव बरामद हुआ।

मंगेतर सिया गिरफ्तार 

खबरों की अविरल धारा

शक के आधार पर क्राइम ब्रांच ने चेतन को हिरासत में लिया। पूछताछ में मिले सुरागों के बाद सिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। केतन के पिता की शिकायत पर हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।

उदयपुर में होने वाली थी शादी

यह शादी दोनों के परिवारों ने तय की थी। केतन पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले थे और परिवार के रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे। वहीं सिया पुणे के एक बड़े मसाला व्यापारी की बेटी है। इस साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक शाही पैलेस में दोनों की शादी होने वाली थी। पुलिस अब फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ यह भी जांच कर रही है कि इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

यह भी पढ़ें
×