Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

jaipur-jail-break-ca...

स्मैक पीने की तलब लगी तो जान हथेली पर लेकर जेल की दीवार फांदी

जयपुर जेल ब्रेक कर फरार दूसरा बंदी भी पकड़ा गया, शनिवार तड़के भाग गए थे दो बंदी, एक कुछ घंटे बाद ही पकड़ा गया था

News Image

जयपुर जेल की दीवार कूदकर भाग दूसरा बंदी भी पकड़ा गया

जयपुर। हाईसिक्योरटी जयपुर सेंट्रल जेल से गार्डन पाइप की रस्सी बनाकर करंट वाले तारों पर रस्सी की तरह लटककर फरार हुआ दूसरा बंदी नवल किशोर भी पकड़ा गया। वह स्मैक पीने का आदी है। चोरी वारदातें भी स्मैक के नशे की लत के चलते करता था। चोरी के मामले पकड़ा गया तो पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल में बिना स्मैक पीए एक रात बड़ी मुश्किल से कट पाई। सुबह तो जेल से फरार होने की प्लानिंग में लग गया। ऐसे में उसे दूसरा नशेड़ी मिला अनस। अनस को भी स्मैक की लत थी। दोनों ने मिलकर जेलब्रेेक का प्लान बनाया और भाग निकले थे। पुलिस ने अनस को तो मालपुरा गेट थाना इलाके से शनिवार को ही पकड़ लिया था। रविवार सुबह नवल भी जयपुर में स्मैक की तलाश में तस्करों के अड्‌डों के आसपास मिल गया। जयपुर पुलिस को शहर में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई करनी चाहिए। नशे की लत में दो मामूली चोरों ने पूरे जेल प्रशासन को हिलाकर रख दिया। ये जाने बाहर क्या करते होंगे। चोरी लूटपाट जैसी वारदात करने से पहले ऐसे नशेड़ी सोचते तक नहीं होंगे, क्योंकि उनके जेहन में तो बस स्मैक घूमती रहती है। किसी भी कीमत पर स्मैक चाहिए।

डीसीपी जयपुर ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि जेल से फरार हुए बंदियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी

कैमरों की फुटेज चैक करते हुए उनकी फरारी का रूटमैप तैयार किया।पुलिस टीम उनका पीछा करते हुए हरसंभव प्रयास कर फरार आरोपीयों के रहने व बैठने के ठिकाने के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई। चूंकि आरोपी स्मैक पीने के आदी होने के कारण उनके दोस्तों व उनके स्मैक पीने के ठिकानों के बारे जानकरी जुटा कर जगह-जगह दबिश दी गई। जिससे आरोपी नवलकिशोर की प्रताप नगर में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने निगरानी बढ़ाते हुए स्मैक पीने वालों के अड्‌डों के आस-पास के क्षेत्र को कबर किया। आने व जाने के रास्तों पर टीमों ने हर आदमी पर निगरानी रखी। जिस पर नवलकिशोर का सुराग मिल गया। नवल किशोर पुत्र सोहन लाल निवासी गांव नूहं इब्राहिमपुर थाना नई मंडी हिंडौन सिटी, जिला करौली को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरी तरफ जेल प्रशासन बंदियों की फरारी की घटना को गंभीरता से लेकर जेल में सख्ती और सुरक्षा बढ़ाने पर मंथन कर रहा है। जेलों की सुरक्षा कैसे पुख्ता हो इसको लेकर गंभीरता से कार्रवाई किए जाने की चर्चा है।

×