india-stonemart-2026...
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का आयोजन पांच फरवरी से जयपुर में होगा
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग मंत्री, राजस्थान और के. के. विश्नोई, राज्य मंत्री, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने दी जानकारी
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 (stonemart) के 13वें संस्करण का आयोजन 5 से 8 फरवरी को जयपुर के JECC सीतापुरा में होगा। राजस्थान के पत्थर उद्योग की वैश्विक मौजूदगी बढ़ाने में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस बार इंडिया स्टोनमार्ट 2026 अपने इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होने जा रहा है। आयोजन लगभग 25,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसमें 539 स्टॉल्स लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संस्करण की सबसे बड़ी विशेषता इसकी अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय भागीदारी है। पहली बार चीन, तुर्की, ईरान, थाईलैंड, इटली, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका जैसे 8 देशों से एग्जीबिटर्स (प्रदर्शक) इंडिया स्टोनमार्ट में भाग ले रहे हैं। यह वैश्विक विश्वास और आयोजन की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 तक होगा
यह आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 तक जयपुर में RIICO, Centre for Development of Stones (CDOS) और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। राजस्थान के उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, ओर के.के. विश्नोई, राज्य मंत्री, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने जानकारी दी। नटवर अजमेरा, संयोजक, स्टोन मार्ट इंडिया 2026 और नरेश पारीक, राष्ट्रीय सह महामंत्री, लघु उद्योग भारती के साथ ही दीपक अजमेरा, चेयरमैन, CDOS ने बताया कि आयोजन सतत विकास और तकनीकी नवाचार पर फोकस रहेगा।
थीम "Stone for Sustainability"
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की केंद्रीय थीम "Stone for Sustainability" है, जिसके तहत टिकाऊ खनन, जीरो-वेस्ट दृष्टिकोण, पर्यावरणीय संतुलन और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को प्रमुखता दी जा रही है। इसके साथ ही स्टोन प्रोसेसिंग मशीनरी, हेवी इक्विपमेंट, कटिंग-पॉलिशिंग टेक्नोलॉजी और वैल्यू-चेन का संपूर्ण प्रदर्शन एक ही मंच पर किया जाएगा।
सरकार और उद्योग का मजबूत समर्थन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्टोन उद्योग को राज्य की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए निवेश, रोजगार और निर्यात के नए अवसरों की बात कही है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अनुसार, यह आयोजन नीति संवाद, तकनीक और वैश्विक सहयोग का समग्र मंच है।उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का कहना है कि इंडिया स्टोन मार्ट 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत और विशेष रूप से राजस्थान की औद्योगिक क्षमता, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्राकृतिक पत्थरों का सबसे समृद्ध राज्य है और अब राज्य सरकार का फोकस कच्चे माल से आगे बढ़कर वैल्यू एडिशन, तकनीक, डिज़ाइन और वैश्विक बाजारों से मजबूत जुड़ाव पर है।
संस्कृति, युवा सहभागिता और सम्मान
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के साथ जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल (IAF 2026), शिल्पग्राम (Stone Craft Pavilion), Global Stone Technology Forum, स्टूडेंट प्रतियोगिताएं, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और उत्कृष्ट उद्योग सम्मान भी आयोजित किए जाएंगे। इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के माध्यम से राजस्थान अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, खरीदारों और तकनीकी भागीदारों के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य के रूप में उभर रहा है।
MSME और ODOP को बढ़ावा
इस आयोजन के माध्यम से MSME मंत्रालय की PMS पोजना और 'एक जिला-एक उत्पाद (ODOP)' को विशेष रूप से एकीकृत किया गया है। ODOP पवेलियन के जरिए विभिन्न जिलों के विशिष्ट स्टोन उत्पादों और शिल्प को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी, जिससे स्थानीय रोजगार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
Buyer-Seller Meet और वैश्विक भागीदारी
विदेशी खरीदारों, डेवलपर्स, आर्किटेक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्बर कंपनियों की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष Buyer-Seller Meet आयोजित की जाएगी, जिससे प्रत्यक्ष व्यापार संवाद और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।
सरकार और उद्योग का मजबूत समर्थन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्टोन उद्योग को राज्य की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए निवेश, रोजगार और निर्यात के नए अवसरों की बात कही है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अनुसार, यह आयोजन नीति संवाद, तकनीक और वैश्विक सहयोग का समग्र मंच है।
उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का कहना है कि इंडिया स्टोन मार्ट 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत और विशेष रूप से राजस्थान की औद्योगिक क्षमता, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्राकृतिक पत्थरों का सबसे समृद्ध राज्य है और अब राज्य सरकार का फोकस कच्चे माल से आगे बढ़कर वैल्यू एडिशन, तकनीक, डिज़ाइन और वैश्विक बाजारों से मजबूत जुड़ाव पर है।संस्कृति, युवा सहभागिता और सम्मान
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के साथ जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल (IAF 2026), शिल्पग्राम (Stone Craft Pavilion), Global Stone Technology Forum, स्टूडेंट प्रतियोगिताएं, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और उत्कृष्ट उद्योग सम्मान भी आयोजित किए जाएंगे। इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के माध्यम से राजस्थान अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, खरीदारों और तकनीकी भागीदारों के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य के रूप में उभर रहा है।