मुख्य सामग्री पर जाएं

Tuesday, 3 November 2026

Home / भारत /

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक...

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक के नेताओं का जमावड़ा

राहुल गांधी बोले पद से हटेंगे ज्ञानेश कुमार, जेल भी जाएंगे

एक मंच पर विपक्षी दलों के नेता

एक मंच पर विपक्षी दलों के नेता

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। अलग-अलग दलों के नेता एक मंच पर जुटे और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शनिवार को विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग प्रस्ताव पारित किया था। इसके अगले दिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत कई नेता रैली में शामिल हुए।

करीब चार घंटे चले कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा, "मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार CEC के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे।" रैली में सोनिया गांधी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सुप्रिया सुले समेत INDIA ब्लॉक के नेता मौजूद रहे। इस दौरान आठ नेताओं ने संबोधित किया।

खबरों की अविरल धारा

SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में पिछले 25 दिनों में विपक्ष सातवीं बार एकजुट हुआ है। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह प्रदर्शन हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें