ajit-pawar-dies-in-p...
पुणे जिले के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया
अजित पवार की चिता को बेटों ने दी मुखाग्नि
विमान हादसे में मौत का शिकार हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पुणे जिले के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले लगभग 6 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा सुबह नौ बजे शुरू हुई। उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उनके गांव काटेवाडी से अंतिम संस्कार के लिए बारामती लाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल हुए।