Friday, 17 April 2026

Home / Bharat /

in-the-chief-ministe...

जयपुर में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में मच सकता है इंदौर जैसा कहर!

मुहाना के पास हाजियावाला में जेडीए जहां सीवरेट ट्रीटमेंट प्लांट बना रहा, सीवर लाइन डाल रहा, वहां से गुजर रही बीसलपुर से आ रही पेयजल की लाइन

News Image

जयपुर विकास प्राधिकरण ही बनने जा रहा लोगों का दुश्मन

JDA: जबरो दुश्मन आपणों !

न्यूज सीरीज-स्टोरी नंबर- 1

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से 16 से अधिक मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने जैसी दु:खान्तिका कहीं जयपुर में ना हो जाए। वह भी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में होने का खतरा है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) मुहाना के पास हाजियवाला में एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना रहा है। इस प्लांट के लिए पानी की जो लाइनें डाली जा रही है, वह बीसलपुर से जयपुर में आ रही पानी की बड़ी लाइन के बिल्कुल पास में डाली जा रही हैं। यह प्लांट भी बीसलपुर पेयजल लाइन के बिल्कुल बराबर में लगाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इससे सटी जेडीए की स्वर्ण विहार योजना और एक अन्य कॉलोनी कौशल्या विहार भी मौजूद हैं। आबादी के बीच में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से लोग दहशत में हैं।

खबरों की अविरल धारा

जयपुर विकास प्राधिकरण JDA ने सांगानेर Sanganer में हाजियावाला में स्वर्ण विहार और कौशल्या विहार के पास आबादी एरिया में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए काम चालू कर दिया। आबादी के बीच सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। लोगों को यह चिंता सता रही थी कि कहीं जयपुर में भी इंदौर जैसा जहरीला पानी वाला कांड ना हो जाए, लेकिन विकास के आड़े नहीं आने की अच्छी सोच रखने वाले लोग यह भी बर्दाश्त कर गए। 

पेयजल और सीवर आस-पास बहेगा लोगों ने बताया कि जहां से बीसलपुर से आ रही पानी की लाइन डली हुई है, उसी के बराबर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की लाइनें डाली जा रही हैं, ये कभी भी मिक्स हो सकती है। यहां से ट्रीटमेंट प्लांट शिफ्ट हो। 

यह भी पढ़ें

सिद्धार्थ महाजन ने संभाला जेडीए आयुक्त का पदभार

×