Friday, 17 April 2026

Home / City /

ias-siddharth-mahaja...

सिद्धार्थ महाजन ने संभाला जेडीए आयुक्त का पदभार

नागरिकों को दी जा रही सेवाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

News Image

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने ज्वानिंग के बाद ली अहम बैठक

भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ महाजन Siddhकर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं के त्वरित-गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिये। 

जेडीसी JDC सिद्धार्थ महाजन ने इस बैठक में उपस्थित सभी उपायुक्तों से उनके जोन के क्षेत्राधिकार और कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नागरिक सेवा केंद्र के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं के निस्तारण को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने जेडीए के नव सृजित जोन्स में प्रस्तावित कार्यों के संबंध में भी निर्देश दिए। महाजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं और जेडीए की सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एंव कर्मचारी अपना कार्य पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करें। 

सिद्धार्थ महाजन At a Glance

सिद्धार्थ महाजन यहां से पहले केंद्र और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वे भारत सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव तथा लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में उन्होंने सचिव वित्त (बजट), सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सचिव पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन तथा सचिव स्वायत्त शासन विभाग के रूप में कार्य किया है।

यह भी पढ़ें

सिद्धार्थ महाजन को लगाया जयपुर विकास आयुक्त, आनंदी को हटाया

×