Wednesday, 16 September 2026

Home / Crime /

in-alwar-a-teacher-p...

अलवर में टीचर ने छात्रा की टी शर्ट में डाला हाथ, परिजनों ने पीट दिया

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

News Image

7वीं की छात्रा ने टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने परिवार को बताया कि टीचर ने उसकी टी-शर्ट में हाथ डाला था। आरोप सामने आने के बाद गुस्साए परिजनों ने अगले दिन स्कूल पहुंचकर शिक्षक की पिटाई कर दी।

घटना करीब 5 दिन पुरानी बताई जा रही है। मामले की जानकारी शनिवार (22 अगस्त) को सामने आई, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने करीब 5 दिन पहले शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया कि शिक्षक ने उसकी टी-शर्ट में हाथ डाला था।छात्रा की बात सुनने के बाद परिजन नाराज हो गए और अगले दिन स्कूल पहुंच गए। वहां उन्होंने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी।टीचर की पिटाई के दौरान स्कूल स्टाफ ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। घटना के बाद मामले की जानकारी शनिवार को सामने आई।

खबरों की अविरल धारा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच के बाद ही छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने कहा कि मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट ली गई हैं। जांच के बाद शीघ्र ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें
×