Wednesday, 16 September 2026

Home / Crime /

a-young-man-committe...

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

माता-पिता और भाई को बताया जिम्मेदार

News Image

चौमूं में होटल कर्मचारी था विकास

जयपुर के चौमूं इलाके में एक युवक के ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। घटना से पहले युवक ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए माता-पिता और भाई को जिम्मेदार बताया। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने चौमूं थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन इसके करीब आधे घंटे बाद ही युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस अब युवक के बनाए वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जीआरपी की एएसआई संतोष के अनुसार, मृतक की पहचान झुंझुनूं जिले के बुहाना गांव निवासी विकास कौशिक (27) के रूप में हुई है। विकास जयपुर के चौमूं क्षेत्र में स्थित एक होटल में नौकरी करता था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसने सुसाइड से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने अपने परिवार के सदस्यों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

विकास के वीडियो के बारे में पता चलने के बाद उसके परिजन परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत चौमूं थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस और परिजन युवक की तलाश और उसे रोकने की कोशिश में जुटे, लेकिन इसी बीच विकास पाच्यांवाली ढाणी अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय तक रेलवे ट्रैक पर बैठा रहा। इसी दौरान ट्रेन आती दिखाई दी और उसने उसके सामने छलांग लगा दी।

खबरों की अविरल धारा

ट्रेन की चपेट में आने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने युवक की पहचान होने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चौमूं सीएससी की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया। पुलिस अब वीडियो और घटनाक्रम के आधार पर युवक के सुसाइड करने के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
×