Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

husband-sentenced-to...

पूर्व ANM पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद की सजा

तलाक के बाद भी उसका पीछा करता और दे रहा था धमकियां, पत्थर से किया था हमला

News Image

बीकानेर अपर सेशन न्यायालय का फैस्ला

बीकानेर की अपर सेशन न्यायालय ने तीन साल पुराने हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए झुंझुनूं निवासी कृष्णपाल सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उसे अपनी पूर्व पत्नी और एएनएम सुमन चौधरी की हत्या का दोषी माना। पीड़ित पक्ष के वकील के अनुसार , सुमन और कृष्णपाल की शादी वर्ष 2003 में हुई थी। बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर 2019 में तलाक हो गया। आरोप था कि तलाक के बाद भी कृष्णपाल लगातार सुमन का पीछा करता था, उसे धमकाता और प्रताड़ित करता था। 22 अगस्त 2023 को आरोपी ने सुमन पर पीछे से पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने अपने साले को फोन कर हत्या की जानकारी देने के साथ उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से इस कॉल की पुष्टि भी हुई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की खून से सनी टी-शर्ट बरामद की। एफएसएल की डीएनए रिपोर्ट में टी-शर्ट और घटनास्थल से मिले पत्थर पर मिला खून मृतका का पाया गया। अदालत ने इन साक्ष्यों, गवाहों के बयान और अन्य परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×