Wednesday, 16 September 2026

Home / State /

gurugram-lady-biker-...

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस: आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार

हत्या के प्रयास की धारा लगी

News Image

आरोपी कल्याण बैंसला

लेडी बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को उसके दोस्त लवनीश के साथ राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामले में पुलिस ने अब BNS 109 के तहत हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है। इससे पहले BNS 281 और 125 के तहत केस दर्ज था।

दोस्तों को भी हिरासत में लिया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कल्याण के दो अन्य दोस्तों निंदर और प्रमोद को भी हिरासत में लिया गया है। निंदर उसे 13 सितंबर को पलवल से लेकर आया था, जबकि प्रमोद पर उसे गांव से भगाने का आरोप है।

खबरों की अविरल धारा

जान जा सकती थी

इधर, शिवानी ने सोमवार देर रात इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि घटना के वीडियो में साफ नजर आता है कि कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और चालक बिना रुके वहां से चला गया। उन्होंने कहा कि हादसे में उनकी जान जा सकती थी और हड्डियां टूट सकती थीं। शिवानी ने सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें

गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटते हुए गई बाइक

×