government-cracks-do...
ब्लूटूथ से ई-बैटरी बंद कर रहे थे
सोशल मीडिया पर हो रही वीडियो वायरल
ई-रिक्शा चालकों की परेशानी बढ़ाने वाले BAT-BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन ऐप्स को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं। शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट होकर चलते वाहन को बंद कर रहे थे, जिससे चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं इस बारे में सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो रही हैं। जांच में सामने आया कि कुछ ई-रिक्शा की लीथियम बैटरियों का ब्लूटूथ सिस्टम पर्याप्त सुरक्षित नहीं था, जिसका फायदा उठाकर ये ऐप बैटरी से कनेक्ट हो जाते थे। फिलहाल इन ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
BAT-BMS एप क्या है?
BAT-BMS' रियल टाइम बैटरी मैनेजमेंट टूल है। इसे चीनी कंपनी 'शेन्जेन ग्रेनर्जी टेक्नोलॉजी' ने डेवलप किया है। इसका मुख्य काम ब्लूटूथ-इनेबल्ड लीथियम बैटरी की निगरानी करना है। यह एप बैटरी की ओवरऑल जानकारियां डिस्प्ले करता है। यानी, यह बैटरी का डिजिटल डैशबोर्ड जैसा है।
यह भी पढ़ें