Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

elder-brother-kills-...

पैसों के विवाद में बड़े भाई ने क्रिकेट बैट से की छोटे भाई की हत्या

बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में वारदात, सिर पर गंभीर वार से मौके पर गई जान

News Image

बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में वारदात

बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के पुषड गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात कहासुनी के दौरान बड़े भाई जेठाराम ने गुस्से में क्रिकेट बैट से छोटे भाई सुरेश के सिर पर हमला कर दिया।

गंभीर चोट लगने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी का माहौल है। शिव थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद सुरेश का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×