Thursday, 17 September 2026

Home / Crime /

fraud-in-pali-via-sw...

पेट्रोल पंपों के QR कोड बदलकर ठगी, 7 जगह वारदात

असली QR पर अपना कोड चिपकाकर युवक फरार

News Image

अपना कोड चिपकाते हुए हेलमेट पहना युवक CCTV में कैद

पाली में ठगों ने पेट्रोल पंपों पर लगे ऑनलाइन पेमेंट के QR कोड बदलकर ग्राहकों से ठगी की। सोमवार देर रात आरोपी ने करीब 6-7 पेट्रोल पंपों पर असली QR के ऊपर अपना QR कोड चिपका दिया। मंगलवार सुबह ग्राहकों ने पेट्रोल-डीजल का भुगतान किया, लेकिन रकम पेट्रोल पंप संचालकों के खाते में पहुंचने के बजाय ठग के खाते में चली गई।

संचालकों को पेमेंट मिलने का अलर्ट नहीं आया तो उन्होंने बैंक खाते जांचे। इसके बाद QR कोड देखने पर धोखाधड़ी का पता चला। मामले में 6-7 पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस को शिकायत दी है।

CCTV फुटेज में एक युवक सोमवार रात करीब 12:30 बजे बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। हेलमेट पहने युवक ने QR स्कैनर के ऊपर अपना QR चिपकाया और वहां से निकल गया। इसके बाद उसने दूसरे पेट्रोल पंप को निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक, अलसुबह करीब 3:30 बजे तक गांधी पेट्रोल पंप मस्तान बाबा, पाली फिलिंग स्टेशन रामासिया समेत करीब 7 पेट्रोल पंपों पर QR कोड बदले गए।

खबरों की अविरल धारा

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और ठगी की रकम से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें
×