Thursday, 17 September 2026

Home / Crime /

woman-with-90-burns-...

90% झुलसी महिला ने तोड़ा दम, पति पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप

पति ने किया पुलिस को गुमराह

News Image

जला हुआ बिस्तर, जहां पर कमला झुलसी

जैसलमेर के रानीसर कच्ची बस्ती में 90% झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीहर पक्ष ने पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पति प्रकाश ओड को हिरासत में लिया है। ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है।

घटना रविवार रात करीब 1 बजे की है। कमला को गंभीर हालत में जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया। सोमवार को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति, देवर और सास-ससुर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पति ने पुलिस को बताया था कि कमला ने खुद आग लगाई।

पुलिस को इस बयान पर संदेह हुआ तो टीम ने घटनास्थल की जांच की। सामने आया कि कमला और उसका पति घर के बाहर खुले में सो रहे थे और केवल उनका बिस्तर जला था। दोनों बच्चे दादा-दादी के पास सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक, महिला के खुद आग लगाने की बात सही होती तो पति के भी झुलसने की आशंका थी।

खबरों की अविरल धारा

भाई ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

कमला के भाई भोमाराम ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था और मारपीट की जाती थी। उसने पति समेत सास-ससुर और देवर पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
×