मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड,...

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड, में 4 आरोपी गिरफ्तार

20 CCTV कैमरों का DVR पुलिस को नहीं मिला

पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना

पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना

राजस्थान के भरतपुर जिले में बीजेपी नेता और बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या के मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, क्रेशर प्लांट में लगे 20 CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस को नहीं मिल पाई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:30 बजे भौंडा गांव में 12 साल पुराने क्रेशर प्लांट विवाद को लेकर भड़ाना पर हमला किया गया। आरोप है कि 70 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन्हें पीटा। उनके शरीर पर करीब 40 जगह चोटें थीं और सिर की हड्डी भी टूट गई थी।

हमले के दौरान उनकी पत्नी कमलेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस के अनुसार, वह अस्पताल जाते समय 20 कैमरों की रिकॉर्डिंग वाला DVR भी साथ ले गईं। परिवार का कहना है कि इसे कुछ दिन बाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें