टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को कोटा पुलिस ने पकड़ा
पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से तीनों डिटेन
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस को राजस्थान पुलिस की मदद से बड़ी सफलता मिली है। रविवार शाम करीब 7 बजे मुंबई में हुई वारदात के लगभग 15 घंटे बाद तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 10:17 बजे ट्रेन के जनरल कोच में कार्रवाई की और 15 मिनट के भीतर आरोपियों को उतार लिया।
फायरिंग जुहू के पुष्पा नारसी पार्क, विले पार्ले के पास हुई थी। मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 20 से ज्यादा टीमें लगाई थीं। जांच के दौरान 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए और हमले में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई।
तकनीकी निगरानी से आरोपियों के ट्रेन में होने की जानकारी मिलने पर मुंबई क्राइम ब्रांच के DCP राज तिलक रोशन ने कोटा SP तेजस्विनी गौतम को सूचना दी। इसके बाद DST, साइबर सेल, AGTF, कोटा सिटी पुलिस और RPF की संयुक्त टीम ने ट्रेन की घेराबंदी की।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में बिहार निवासी 22 वर्षीय ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन, हरियाणा के सोनीपत निवासी 18 वर्षीय रेहान और फूल सिंह शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में जयपुर से दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की योजना की बात सामने आई है। आगे की पूछताछ मुंबई पुलिस करेगी।
यह भी पढ़ें