Wednesday, 16 September 2026

Home / Bharat /

fire-breaks-out-agai...

बालोतरा की HPCL रिफाइनरी में फिर लगी आग,समय रहते काबू

CDU में ऑयल रिसाव के बाद भड़की आग; फायर सिस्टम तुरंत हुआ एक्टिव

News Image

बालोतरा की HPCL रिफाइनरी

राजस्थान के बालोतरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में शुक्रवार शाम एक बार फिर आग लग गई। घटना करीब 6 बजे क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यूनिट में ऑयल रिसाव के दौरान चिंगारी से आग भड़की। आग लगते ही रिफाइनरी का फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया और सायरन बजने लगे। धुआं दिखाई देने पर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले 20 अप्रैल को भी रिफाइनरी की CDU और VDU यूनिट में आग लगी थी। तब करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई थी। हादसे के कारण 21 अप्रैल को प्रस्तावित उद्घाटन टाल दिया गया था। मरम्मत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को रिफाइनरी का उद्घाटन किया था।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×