Major-Aditya-Pratap-...
स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों को राष्ट्रपति की मंजूरी
78 वीरता पुरस्कारों को राष्ट्रपति की मंजूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 13 सम्मान मरणोपरांत दिए जाएंगे। राजपूताना राइफल्स के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र में ‘बार’ प्रदान किया गया है। वर्तमान में वे 44 असम राइफल्स में तैनात हैं। जून 2026 में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों के खिलाफ अभियान में अदम्य साहस दिखाने पर उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। पुरस्कारों में 9 कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र, 36 सेना मेडल (वीरता), 3 नौसेना मेडल और 5 वायु सेना मेडल शामिल हैं। इनमें कई सम्मान मरणोपरांत हैं।ऑपरेशन रक्षक के तहत बहादुरी के लिए आर्मी डॉग टायसन को ‘मेंशन इन डिस्पैचेस’ में शामिल किया गया है।
क्या है 'बार' पुरस्कार
किसी सैन्य अधिकारी को जब शौर्य चक्र मिलता हैं तब बाद में यदि उसने दोबारा कोई असाधारण वीरता दिखाई हैं। तब भी उसे दोबारा शौर्य चक्र दिए जाने की पात्रता बनती है। लेकिन ऐसे में उसे दूसरा शौर्य चक्र देने के बजाय मूल शौर्य चक्र के साथ एक ‘बार’ दिया जाता है।
यह भी पढ़ें