Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

fir-against-khan-sir...

'गोली चलाओ, बाकी मैं देख लूंगा' बॉडीगार्ड्स के बयान के बाद खान सर पर FIR, गिरफ्तारी की आशंका

पटना फायरिंग केस में खान सर का नाम जुड़ा, पुलिस कार्रवाई पर सबकी नजर

News Image

'मैं संभाल लूंगा' वाले बयान पर घिरे खान सर, गिरफ्तारी की तलवार तेज

पटना में चर्चित फायरिंग मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मशहूर शिक्षक Faizal Khan उर्फ खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद उनकी संभावित गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार किए गए बॉडीगार्ड्स ने पूछताछ के दौरान दावा किया है कि गोली चलाने से पहले उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे। इसी बयान के आधार पर खान सर का नाम भी केस में जोड़ा गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत भी मामला दर्ज किया है।

घटना 2 जून की रात की है, जब पटना स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी। इस दौरान गोली चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ कर चुकी है।

FIR दर्ज होने के बाद माहौल गरम गया। खान सर के वकील उनकी कोचिंग पहुंचे, जबकि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उच्च स्तरीय बैठक की। दूसरी ओर बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर जमा हो गए और खान सर के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।

खबरों की अविरल धारा

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए कोचिंग के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे में न आने की अपील की है।

अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के आधार पर फैसला होगा कि खान सर के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें
×