मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / क्राइम /

पत्नी के छोड़कर जाने से नाराज बेटे ने मा...

पत्नी के छोड़कर जाने से नाराज बेटे ने मां की लाठी से पीटकर हत्या की

पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का केस

बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मां की हत्या की

बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मां की हत्या की

दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओड़ा गांव में मंगलवार को एक युवक ने अपनी मां की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी के छोड़कर चले जाने से नाराज था। युवक की करीब छह साल पहले लव मैरिज हुई थी। घटना के बाद मृतका के पति ने बुधवार को बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।

एसआई नारायणलाल मईड़ा के अनुसार मृतका सुखी ननोमा (58) की हत्या का आरोप उसके बेटे पवन (27) पर है। पति वालेंग ननोमा ने पुलिस को बताया कि पवन की शादी कैलाशी से हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद उनका बेटा हुआ, लेकिन बाद में कैलाशी बच्चे को छोड़कर चली गई। इसके बाद पवन माता-पिता से अक्सर विवाद करता था।

मंगलवार को सुखी घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान पत्नी के जाने की बात को लेकर पवन का मां से विवाद हुआ। आरोप है कि उसने चाय का बर्तन फेंक दिया। मां उसे डांटते हुए पीछे गई तो पवन ने घर में रखी लाठी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह वहीं गिर गई।

खबरों की अविरल धारा

वारदात के बाद पवन मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें