elderly-woman-on-her...
पीछे से किया हमला, हवा में उछलकर सड़क पर गिरी महिला
महिला पर हमला करते हुए सांड का सीसीटीवी फुटेज
पाली शहर के सुभाष नगर इलाके में मंदिर दर्शन के लिए जा रही 65 वर्षीय महिला पर एक आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। घटना 3 जुलाई की सुबह करीब 9:45 बजे हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि सांड ने महिला पर पीछे से हमला कर उन्हें सींगों से कई फीट ऊपर उछाल दिया। सड़क पर गिरने से महिला के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। जांच में उनकी 9 पसलियां टूटने की पुष्टि हुई है, जबकि सिर पर भी गहरी चोट लगी, जिसके चलते कई टांके लगाने पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं। परिजनों के अनुसार, उनकी हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। महिला के परिवार ने शहर में बढ़ती आवारा मवेशियों की समस्या पर चिंता जताते हुए नगर निगम से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण किया जाता, तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था।