Thursday, 17 September 2026

Home / Crime /

drunken-laborer-clim...

नशे में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा मजदूर

जैसलमेर में जोधपुर रोड स्थित थीम पार्क के पास करीब एक घंटे तक चला रेस्क्यू, समय रहते बिजली बंद होने से टला खतरा

News Image

हाइटेंशन लाइन के तारों को पकड़े हुए युवक

जोधपुर रोड स्थित थीम पार्क के पास शुक्रवार को एक मजदूर शराब के नशे में हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने संबंधित लाइन की सप्लाई तुरंत बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुंडनपुर पटेल निवासी कमलेश (45) जैसलमेर में एक निजी कंपनी के लिए प्लास्टर का काम करता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे टावर पर चढ़ते देखा तो तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी।

पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक उससे बातचीत कर समझाया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया और फिर थाने लाकर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमलेश का अपने ठेकेदार के मुनीम से विवाद चल रहा था और वह मानसिक व आर्थिक तनाव में था। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×