Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

8-year-old-child-swa...

खेलते-खेलते 8 वर्षीय बच्चे ने निगली 2 इंच की लोहे की कील

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की घटना, बालक भोपाल रेफर, एक्स-रे में पेट में फंसी हुई दिखी कील

News Image

8 वर्षीय देवेश चौहरे

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्चे ने खेलते समय करीब 2 इंच लंबी लोहे की कील निगल ली। जांच में कील उसके पेट में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सिलपटी निवासी राजमिस्त्री लेखराज चौहरे का बेटा देवेश चौहरे, जो दूसरी कक्षा का छात्र है, गुरुवार रात घर पर कील से खेल रहा था। इसी दौरान कील उसके मुंह के रास्ते पेट में चली गई। कुछ देर बाद उसे उल्टी हुई, जिससे परिजनों को लगा कि कील बाहर निकल गई होगी। एहतियात के तौर पर उसे शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल बैतूल भेजा गया, जहां एक्स-रे में पेट के अंदर करीब 2 इंच लंबी कील दिखाई दी। इसके बाद उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खबरों की अविरल धारा

डॉक्टरों के अनुसार, पहले कील की सही स्थिति का पता लगाया जाएगा। यदि वह प्राकृतिक रूप से बाहर निकलने की स्थिति में होगी तो बच्चे को निगरानी में रखा जाएगा। वहीं, खतरा होने या कील फंसने की स्थिति में एंडोस्कोपी या जरूरत पड़ने पर सर्जरी की जा सकती है। फिलहाल चिकित्सक बच्चे की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
×