मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

पुजारी की चोटी काटने वाले डीएम को हटाया,...

पुजारी की चोटी काटने वाले डीएम को हटाया, राजगंगा की खबर का असर

वेस्ट यूपी के एक जिला कलेक्टर की शर्मनाक हरकत की खबर राजगंगा न्यूज. कॉम ने उजागर की थी, सरकार ने रातोंरात हटाया, ब्राह्मण समाजकी मांग ऐसे अफसर को जेल भेजा जाए

राजगंगा की खबर का असर

राजगंगा की खबर का असर

अपने सरकारी बंगले पर पूजापाठ कराने वाले पंडित को बेरहमी से डंडों से पीटने के बाद उसकी चोटी काटने वाले वेस्ट यूपी के चर्चित डीएम का सरकार ने तबादला कर दिया है। लेकिन इतने भर से पंडितों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी आंच पूरे यूपी में फैलती नजर आ रही है। पंडित को डंडों से पीटकर उसकी चोट काटने वाले आईएएस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पूरे यूपी में ब्राहम्मण समाज लामबंद होता नजर आ रहा है। पंडित की चोटी काटे जाने की घटना से ब्राहम्मणों में जबरदस्त आक्रोश है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि यदि आरोपी अफसर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा को चुनावों में इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

14 जिलों के डीएम बदल गए

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की रात 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 14 जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों में भी फेरबदल किया गया है। तबादलों के आदेश के अनुसार, जिला प्रशासन में बदलाव के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिन जिलों में नए जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं उनमें हरदोई, मुरादाबाद, एटा, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संत कबीर नगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर शामिल हैं।

पंडित को पीटने वाला डीएम निपट गया

मामला वेस्ट यूपी के मंडल मुख्यालय वाले जिले का है। घटना करीब 12-13 दिन पुरानी है। अपने बंगले पर होने वाली प्राइवेट डील्स की सूचनाएं लीक करने के शक में डीएम ने बंगले पर पूजा पाठ के लिए रखे युवा पुजारी को बेरहमी से डंडों से पीटा था। इसके बाद उसकी चोटी काट दी थी। यह डीएम इस पंडित को अपने पूर्व तैनाती वाले जिले से लेकर आए थे। डीएम के पूर्व तैनाती वाले जिले में भी यही पंडित उनके बंगले पर पूजापाठ कराता था। तबादले के बाद डीएम इस पंडित को भी अपने साथ ही नए तैनाती वाले जिले में ले आए थे। 

बड़े आंदोलन की तैयारियों में ब्राहम्मण समाज 

पंडित की चोटी काटे जाने की घटना से पूरे उत्तर प्रदेश में ब्राहम्मण समाज में आक्रोश फैल गया है। पहले से ही भाजपा से नाराज चले आ रहे ब्राहम्मणों का गुस्सा 2027 में भाजपा के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है। ब्राहम्मण समाज पंडित की चोटी काटने वाले डीएम को सस्पेंड करने और मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। ब्राहम्मण समाज के लोगों का कहना है कि महज ट्रांसफर से उनका गुस्सा ठंडा होने वाला नहीं है। मामले में सरकार को आरोपी आईएएस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी। ब्राहम्मण समाज इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी भी कर रहा है। 

सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार में फंसे हैं आरोपी आईएएस

पंडित को पीटकर उसकी चोटी काट देने के आरोपी आईएएस भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में घिरे हैं। पूर्व तैनाती वाले जिले में सरकारी जमीनों को इन्होंने ठिकाने लगाया। रिकॉर्ड में छेड़खानी करके सरकारी जमीनों पर मोटी-मोटी डील करके कब्जे करा दिए। नई तैनाती वाले जिले में भी आते ही सरकारी जमीनों को ठिकाने लगाने का काम शुरू कर दिया। नए जिले में डीएम के कारनामे पहले सप्ताह से ही सतह पर आने लगे थे। इसे लेकर सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि डीएम से खफा थे। चंद महीनों में ही इस डीएम ने सैकड़ों करोड़ रुपए के खेल कर दिए। पूरा-पूरा दिन बड़ी-बड़ी डील्स को अंजाम देने की कवायद में जुटे इस अफसर को जनता की फरियाद सुनने तक का वक्त नहीं था।

विभागों से वसूली के लिए बना रखी थी स्पेशल-60

खबरों की अविरल धारा

इस चर्चित आईएएस ने पूर्व जिले से ही विभागों से वसूली करने के लिए अपने निजी 60 लोगों की स्पेशल टीम बना रखी थी। यह टीम डीएम के बंगले पर ही रहती थी और इनमें से हरेक आदमी को डीएम ने अलग-अलग विभाग आवंटित कर रखे थे। यह टीम अवैध रूप से सरकारी अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा करती थी। विभागों में जाकर डीएम के लिए डील्स तलाश करती थी। कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में महज इस काम के लिए छोड़ी गई थीं कि कहां - कहां प्रॉपर्टी के झगड़े हैं। झगड़े वाली जमीनों को डीएम करोड़ों की डील करके सैटल करते थे। इसके अलावा डीएम के 40 करीबी रिश्तेदार भी बंगले पर रहते थे। इनका काम भी जिले में अलग-अलग केस पकड़कर डीएम को लाकर देना था ताकि बड़ी-बड़ी डील्स हो सकें। 

शासन तक पहुंच रही थी डीएम के कारनामों की सूचना

आरोपी डीएम के कारनामों की सूचनाएं पिछले एक महीने से मुख्यमंत्री तक पहुंच रही थीं। डीएम को शक था कि उनके बंगले पर तैनात स्टाफ सूचनाओं को लीेक कर रहा है। इसके बाद डीएम ने नए जिले में बंगले पर पहले से तैनात स्टाफ को टॉर्चर करना शुरू किया। एक-एक कर पुराने सारे स्टाफ को भगा दिया और पुराने जिले से एक-एक करके दर्जनभर कर्मचारी अपने नई तैनाती वाले जिले में ले आए। लेकिन इसके बाद भी प्राइवेट गेट से डीएम के बंगले पर हाे रहीं बड़ी-बड़ी डील्स की सूचनाएं शासन तक पहुंचती रहीं। इसके बाद डीएम को अपनी वसूली वाली स्पेशल-60 टीम पर शक हुआ और इसके साथ ही बंगले पर रह रहे पिछले जिले से लाए गए पर्सनल स्टाफ पर शक हुआ। 

पुजारी को बेरहमी से डंडो-वाइपर से पीटकर काटी थी चोटी

करीब 12 दिन पहले डीएम को विश्वास हाे गया कि पिछले जिले से लाया गया युवा पुजारी जो उनके बंगले के भीतर परिवार की तरह रह रहा था, वही सूचनाएं लीक करता था। इसके बाद डीएम ने सुबह-सुबह पुजारी को डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद गुस्से में उसकी चोटी भी काट डाली। शिखा काटे जाने से आहत पुजारी रहम की भीख मांगता रहा लेकिन डीएम ने पिटाई जारी रखी। बाद में पुजारी के भाई को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। इस हिदायत के साथ छोड़ा कि पिटाई और चोटी काटे जाने वाली बात के बारे में मुंह खोला तो अंजाम बहुत पुरा होगा। घटना के बाद से पंडित डीएम के पूर्व तैनाती वाले जिले के एक गांव में अपने पैतृक घर में होम अरेस्ट जैसे हालात में रह रहा है। उसे बाहर जाने या किसी से बात करने की इजाजत नहीं है।

प्रताड़ित किए गए स्टाफ के अंदर भी गुस्सा

डीएम के व्यवहार से उनके इर्दगिर्द रहने वाला पूरा स्टाफ गुस्से में है। सूचनाएं लीक करने के शक में डीएम ने सभी को बुरी तरह बेइज्जत किया था। किसी को पीटा तो किसी को गालियां देकर भगा दिया था। सूत्र बताते हैं कि पूरे स्टाफ ने मिलकर डीएम की लंका में आग लगाने के लिए साक्ष्य इकटठा करना शुरू किए और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का काम किया। 

सपा नेताओं की पार्टनरशिप में डीएम का बिजनेस

पंडित की चाेटी काटने के बाद वेस्ट यूपी के एक जिले की कलक्टरी से हटाए गए इस आईएएस अफसर की जुबान पर हर वक्त सनातन का नाम रहता है लेकिन उसकी गहरी दोस्ती सपा के मुस्लिम नेताओं से है। अपनी पूर्व तैनाती वाले जिले के एक मुस्लिम सपा विधायक और पूर्व मंत्री की साझेदारी में आईएएस का अपने होम स्टेट में खनन और कंस्ट्रक्शन का बड़ा ठेका भी चल रहा है। इसके अलावा भी सपा नेताओं के साथ इस आईएएस के कई बिजनेस सामने आने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें

यूपी के एक डीएम ने पंडित को डंडों से पीटा, फिर चोटी काट दी