ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर साथ में सड़क पर उतरे उद्धव-राज ठाकरे
दोनों नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर उठाए सवाल
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाराष्ट्र में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुंबई में संयुक्त विरोध मार्च निकाला। शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शन मेट्रो सिनेमा से शुरू होकर बीएमसी मुख्यालय तक पहुंचा। कांग्रेस और एनसीपी (SP) के नेता-कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए।
दोनों दलों ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया पूरी तरह वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का फैसला जनता और मतदाताओं को करना चाहिए, चुनाव आयोग को नहीं। उनके मुताबिक, विधानसभा चुनाव के दौरान लाखों नाम मतदाता सूची में जोड़े गए और अब SIR के जरिए बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
उद्धव ठाकरे ने भी चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों नेताओं ने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति के प्रति व्यक्तिगत नाराजगी नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर है।
यह भी पढ़ें